फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: शुभ योग बनने से मेष, सिंह समेत इन पांच राशि वालों को मिल सकता है लाभ

Mon, 27 Nov 2023 07:43 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 27 Nov 2023 07:43 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 27 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कुछ नए कपड़े, गहने आदि लेकर आ सकते हैं। आप किसी काम के पूरा न होने से थोड़ा परेशान रहेंगे और धन-धान्य में वृद्धि होगी, इसलिए आपको लेनदेन से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो वह सुलझ सकती है। किसी परिवार के सदस्य से आप बेवजह के लड़ाई झगड़े में ना पड़े, नहीं तो वह बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

Aaj Ka Rashifal 27 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वाणिज्यिक मामलो में आपकी खूब चर्चा रहेगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। रचनात्मक कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी और आप अपनी सोच से कुछ ऐसे काम करेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी, लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको उधार लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहे, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में चल रही समस्याओं को आपको धैर्य रखकर सुलझाना होगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई बड़ा लाभ का सौदा हाथ लगे, तो आप उस पर बहुत ही सोच विचारकर अमल करें।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। वाणिज्यिक मामलों में आपके संपर्क बेहतर रहेंगे। वरिष्ठजनों से आपकी खूब पटेगी क्योंकि आप कुछ उनके साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों में बिल्कुल ढील ना दें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। प्रशासन के कार्यों में तेजी आएगी। कारोबार कर रहे लोगों ने यदि किसी को साझेदार बनाया, तो वह उनका कोई नुकसान करवा सकते हैं, इसलिए आपको अपनी आंख और कान खुली रखनी होगी। विद्यार्थी किसी नए रिसर्च की ओर आगे बढ़ेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed