फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 27 April: मिथुन,सिंह और कन्या समेत इन तीन राशि वालों को मिल सकता है कोई फायदा

Thu, 27 Apr 2023 07:04 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 27 Apr 2023 07:04 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
27 अप्रैल का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 27 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को अभी सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। आपको अपनों की बातों पर भी भरोसा बहुत ही सोच विचारकर करना होगा। आपका कोई लिया गया निर्णय आज आपको खुशी देगा और परिवार में कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है, जिसमें आपको उन्हें रोकना नहीं है। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

Aaj Ka Rashifal 27 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारी बढ़ने से आपको समस्या होगी, जिसके कारण आपको तनाव बना रहेगा, लेकिन आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके किसी काम को समय पर पूरा करना होगा। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को आज रिटायरमेंट मिलने से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी में हाथ आजमाने की सोच रहे लोग आज किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। बिजनेस में आपको अपनी मनमर्जी चलाने से बचना होगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आज आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, जिसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी, तभी उसमें आपको कुछ सफलता हासिल हो सकेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके दिए गए सुझावों का पूरा स्वागत करेंगे, लेकिन आपका कोई मित्र आपसे बेवजह बहसबाजी में पड़ सकता है, जिससे आपको दुख होगा। भाई बहनों से चल रही समस्याओं से आपको राहत मिलेगी और दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed