Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको पारिवारिक मामलों में पूरे रुचि बनाएं रखनी होगी और आपके अंदर अपने कामों को करने की जल्दबाजी रहेगी, जिससे आप कोई गलती कर बैठेंगे। परिवार में किसी मेहमान के आगमन होने से खुशियां बढ़ेंगी और परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आप अपने माता को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपका यदि कोई वाद-विवाद आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आप एक लक्ष्य को बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी साख और सम्मान बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके कार्य व्यवहार से जुड़े मसले आज सुलझ सकते हैं लेकिन आप किसी जमीन जायदाद की खरीदारी करते समय उसके चल और अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है और आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए आज दंड मिल सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप जीवनसाथी के लिए शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिससे आपका धन खर्च भी बढ़ेगा और संतान भी आपसे किसी वस्तु की जिद कर सकती है, लेकिन आप किसी निवेश को बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने करीबियों का आप भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका कोई लड़ाई झगड़ा सकता है और व्यवसाय की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन आपकी अध्ययन और अध्यापन के प्रति रुचि बढ़ेगी और आर्थिक मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाएंगे और आपको एक बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलना होगा। आप लव के चक्कर में किसी बड़े लाभ को हाथ से जाने ना दें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती हैं। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा भी आज पूरी होती दिख रही है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और वह उन्हें विदेश से भी कोई ऑफर आ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।