फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 25 July: वृषभ,मिथुन और धनु समेत इन तीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 25 Jul 2023 07:32 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 25 Jul 2023 07:32 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 25 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 25 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की सोच सकते हैं, जिससे दोनों के बीच जो दूरी आ गई थी, वह भी कम होगी। आपको किसी छोटी-छोटी बात को लेकर आज गुस्सा दिखाने से बचना होगा, नहीं तो आपके इस व्यवहार के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। अनावश्यक खर्चों पर आप लगाम लगाएं, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे।

Aaj Ka Rashifal 25 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान और बढ़ेगा क्योंकि आपके अधिकारी आपके दिए गए सुझावों का स्वागत करेंगे। पूजा पाठ में भी आपका खूब मन लगेगा, लेकिन आप अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि आपको संतान के करियर को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपका किसी पुराने परिजन से आज यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। पैरों में दर्द अथवा कमर दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 25 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। माताजी की किसी इच्छा को आप पूरा करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। आपके अंदर प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आज खुशी होगी और आप अपने कुछ पुराने कर्ज भी उतरने में सफल रहेंगे, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपका कोई काम आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है, जिसमें आपको अपने पार्टनर से बातचीत अवश्य करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 25 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप आज कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आप कामयाब भी अवश्य होंगे, लेकिन वाहन की खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। संतान से आज आपका किसी बात को लेकर मनमुटाव रहेगा, जिसके कारण तनाव आज आपके ऊपर हावी रहेगा। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जाएं। यदि कोई धन संबंधित निर्णय आपने जल्दबाजी में लिया, तो बाद में वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकता है और परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed