Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
2 of 13
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।
- फोटो : amar ujala
मेष
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपका कोई मित्र आज लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है, जो आपके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकता है। आज आप सबके हित के बारे में सोचेंगे। आज के दिन एक लक्ष्य पर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त करनी होगी। यदि आप किसी नए काम की योजना बना रहे थे, तो उसमें भी आप आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
3 of 13
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपने अपने कामों में सूझबूझ दिखाई, तो वह लंबे समय तक लटक सकते हैं। पारिवारिक मामलों में आप विनम्रता बनाए रखें। यदि आपको किसी की कोई बात बुरी लगे, तो भी आप उससे ना कहें। किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। जो लोग विदेश की यात्रा पर जाने की सोच रहे थे, उनके लिए आज कोई अच्छा अवसर आ सकता है। आप जीवन साथी के लिए कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
4 of 13
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी गलती को दोहराने से बचना होगा, नहीं तो आपके लिए समस्या हो सकती है। आपकी बहुमुखी प्रतिभा से भी आपको लाभ होगा। आज के दिन आपके कुछ मित्र आपकी समस्याओं को सुलझाने में आपकी मदद करेंगे। आप किसी से बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो किसी बात पर विवाद खड़ा हो सकता है। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
5 of 13
आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा।
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। जीवन साथी से आप संतान के भविष्य संबंधित कुछ योजनाओं को बनाने को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको परिवार में यदि किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगे, तो आप उससे अवश्य कहें। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपका अपने परिजनों के प्रति प्रेम व स्नेह बना रहेगा।