फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगी कामयाबी जबकि कन्या और धनु राशि वाले रहें सतर्क

Sun, 23 Apr 2023 07:59 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 23 Apr 2023 07:59 AM IST
सार

Horoscope Rashifal 23  April 2023: जानें सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल? आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 23 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहसबाजी में पड़ सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्ते पर जोर देंगे। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई काम अपने माता-पिता से पूछकर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की तरफ ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
Aaj Ka Rashifal 23 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके रक्त संबंध संबन्धी रिश्तों में मजबूती लेकर आने वाला है और करीबियों को पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेस में आप किसी साझेदार को बनाने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है। जिस बात को लेकर आपको डर बना हुआ था। आपको अपने किसी काम में ढील नहीं बरतनी है। आपकी सरकारी कामों में लोकप्रियता बढ़ने से  आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपका कोई पुराना काम आपके लिए समस्या बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे और आर्थिक मामलों में आप जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। आपको अपने किसी काम को लेकर यदि टेंशन हो रही थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। यदि आपको आज किसी नई योजना में धन लगाने को मिले, तो पहले सोच विचार अवश्य करें और आप संतान को आज संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में पूरा लाभ उठाएंगे, लेकिन सरकारी मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें ढील बिल्कुल ना दें। किसी बड़े निवेश की तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। कुछ नया शुरू करने के लिए आप सोच विचार ना करें और आपको अपने करीबियों से खुशियों को साझा करने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है और परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed