फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 21 May: मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों के जीवन में कुछ नयापन मिलेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 21 May 2023 06:55 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 21 May 2023 06:55 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 21 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी सरकारी काम में आपको उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान को आप संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, जिसके बाद आपके जीवनसाथी से भी कहासुनी हो सकती है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी।

Aaj Ka Rashifal 21 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करूं और किसे बाद में, लेकिन आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। लेनदेन से संबंधित कोई मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें भी आज आपको निजात मिलेगी। आप अपने पिताजी से अपने मन की बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। नव विवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपके मन में बिजनेस को लेकर यदि कोई आइडिया है, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, इससे आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। अपनी कोई जरूरी जानकारी आज किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज के लिए जिद कर सकती है, जिसे आप पूरी भी अवश्य करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने माता पिता से परिवार में चल रही अनबन को लेकर बातचीत कर सकते हैं। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की आज उनके कामों के लिए सराहना की जाएगी। आप आज बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसमें आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed