फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

August Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

Thu, 01 Aug 2024 07:54 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 01 Aug 2024 07:54 AM IST
विज्ञापन
august monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all 12 zodiac signs
Monthly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना जीवन में तरक्की के मार्ग खोलने एवं मनचाही सफलता देने वाला साबित होगा। इस माह आपके कई अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। करियर-कारोबार में आने वाली अड़चनें दूर होंगी। मेष राशि वाले इस महीने अपने करियर-कारोबार पर पूरी तरह से फोकस करते हुए नजर आएंगे। खास बात यह कि इस दिशा में की मेहनत और प्रयास दोनों ही सफल होंगे। आपकी महत्वाकांक्षा इस महीने बढ़ी हुई नजर आएगी और आप येन-केन-प्रकारेण अपनी योजना को सफल बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। जीवन से जुड़े कुछेक बड़े उद्देश्यों को पूरा करने के संदर्भ में आपको माह के मध्य में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। अगस्त महीने के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए ज्यादा शुभता एवं सफलता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपकी सेहत सामान्य रहेगी और कार्य समय से सफल होते हुए नजर आएंगे।

नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान प्रगति करने के लिए कई बड़े अवसर प्राप्त होंगे। इसी दौरान किसी व्यक्ति विशेष की मदद से आप कोई बड़ा कार्य करने में कामयाब होंगे। व्यवसाय की दृष्टि से अगस्त महीने में धन के आने और उसके जाने की प्रक्रिया चलती रहेगी। एक ओर जहां विभिन्न स्रोतों से खूब धन कमाने की कोशिश करेंगे तो दूसरी तरफ सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों और विभिन्न योजनाओं पर धन भी लगाएंगे। माह के तीसरे सप्ताह में आपकी भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है।

मेष राशि के जातकों को अगस्त के महीने में स्वजनों की भावनओं और अपेक्षाओं को नजरंदाज करने से बचना चाहिए। माह के मध्य में आपकी भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इस पूरे माह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने की कोशिश करते हुए बात-व्यवहार में नम्रता लाने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। इस दौरान अपने वरिष्ठों की सलाह को नजरंदाज करने की भूल बिल्कुल न करें तथा अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान आपको पेट संबंधी समस्याएं होने की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में अपना खानपान और दिनचर्या सही रखें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चने का भोग लगाकर श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

august monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all 12 zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ 
वृष राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना बड़ा उलटफेर करने वाला रहने वाला है। इस माह आप आप अपने करियर-कारोबार और जीवन से जुड़े कुछ निर्णय अचानक से ले सकते हैं। अगस्त महीने की शुरुआत थोड़ी खर्चीली रहने वाली है। इस दौरान आपको कुछ चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। यदि आप चाहते हैं कि आपको माह के अंत में शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक परेशानियां न झेलनी पड़े तो आपको शुरु से ही अपनी ऊर्जा, समय और धन आदि का प्रबंधन करके चलना होगा। माह के पहले हफ्ते में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान आपका कारोबार थोड़ा मंदा रहेगा और आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। घरेलू समस्याओं के कारण आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। विशेष रूप से कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं।

माह के मध्य में आप कुछ चीजों को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। इस दौरान आपको कोई भी कदम उठाने से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह लेना उचित रहेगा, अन्यथा एक छोटी सी गलती आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अपने सीनियर और जूनियर से बजाय भिड़ने की बजाय तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा। करियर और कारोबार की दृष्टि से माह का तीसरा सप्ताह थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपका बाजार में फंसा हुआ पैसा और उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। आपकी दैनिक आय और संचित धन में वृद्धि होगी।

परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए भी शुभ रहने वाला है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह मिलाजुला रहने वाला है। अगस्त महीने में आपके शुभचिंतक आपके सपोर्ट में हमेशा खड़े नजर आएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद भी आप पर पूरी तरह से बरसेगा लेकिन प्रेम प्रसंग में आपको सावधानी के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी। अपने लव अथवा लाइफ पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और उसकी भावनाओं की कद्र करें। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
august monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all 12 zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना शुभता और सौभाग्य को लिए है। इस माह आपके किसी मित्र आथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से करियर और कारोबार में प्रगति करने के अवसर प्राप्त होंगे। आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे, जिससे आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। अगस्त महीने के पूर्वार्ध में आप जिस भी दिशा में भी पूरे मनोयोग के साथ कार्य करेंगे, उसमें आपको मनचाही सफलता मिलेगी। अगस्त महीने के दूसरे सप्ताह में आपका मन धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में खूब रमेगा। इस दौरान किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। इस माह आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। माह के मध्य में किसी योजना में अटका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। इस दौरान आपके करियर और कारोबार में अभूतपूर्व प्रगति देखने को मिलेगे।

नौकरीपेशा लोगों के कामकाज से उनके अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे तो वहीं कारोबार से जुड़े लोगों की बाजार में धाक जमेगी। मिथुन राशि के जातक माह के उत्तरार्ध में कुछेक बड़े फैसले ले सकते हैं, जिनका भविष्य में उन्हें काफी लाभ होगा। इस दौरान विदेश में करियर और कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में परिणाम आपके अनुकूल आ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध का कुछ समय यदि छोड़ दें तो पूरे माह आपकी सेहत सामान्य रहेगी।

इस दौरान आपको मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने को लेकर सचेत रहना होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से अगस्त का महीना आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस माह आप अपने घर-परिवार की खुशियों को बढ़ाने की दिशा में विशेष प्रयास करेंगे। स्वजनों को मनाने एवं पारिवारिक एकता को बनाए रखने के लिए सूझबूझ से काम लेंगे। माह के उत्तरार्ध में आपको ननिहाल पक्ष से विशेष सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना बनेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: मिथुन राशि के जातकों को प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
august monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all 12 zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना मिलाजुला रहने वाला हैं। इस माह कर्क राशि के जातकों को अति उत्साह और अति आत्मविश्वास से बचने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। अगस्त महीने की शुरुआत थोड़ी भागदौड़ भरी रहने वाली है। इस दौरान आपको करियर और कारोबार के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे तथा आपको उन लोगों से बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो आपके काम में अड़ंगे डालने की साजिश रचते रहते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको अगस्त महीने की शुरुआत में लेनदेन में खूब सावधानी बरतने की आवश्कता रहेगी।

अगस्त महीने के दूसरे सप्ताह में आपकी परेशानियों में कुछ कमी देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको करियर ओर कारोबार में धीमी गति से ही सही लेकिन प्रगति होती नजर आएगी। इस दौरान आप अपने कामकाज की शैली में अभूतपूर्व बदलाव लाने का प्रयास करते नजर आएंगे। विशेष बात यह कि आपके द्वारा लिए गये संकल्पों को पूरा करने में आपके अपने काफी मददगार साबित होंगे। इस दौरान आप अपने शत्रुओं के विरोध की चिंता किये बगैर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

माह के उत्तरार्ध में आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिल सकती है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। कर्क राशि के जातकों को इस माह अपने रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप अपने क्रोध पर काबू करने में कामयाब रहते हैं तो आपको चीजें आसानी से सुलझती हुई नजर आएंगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से माह के उत्तरार्ध का समय अत्यधिक शुभ रहने वाला है। इस दौरान लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होते ही आपकी प्रेम की गाड़ी पटरी पर आ जाएगी। कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से बचने के लिए खुद को नशे से दूर रखते हुए खानपान और जीवनशैली को बेहतर बनाने का प्रयास करना होगा। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
august monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all 12 zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह अगस्त महीने की शुरुआत भले ही थोड़ी धीमी और उम्मीद से कम फल देने वाली रहे लेकिन उत्तरार्ध तक आपकी चीजें आपके मन मुताबिक होती हुई नजर आएंगी। अगस्त महीने के पहले सप्ताह में आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको कई बार चीजें आपकी प्रतिकूल रह सकती हैं। इस दौरान आपको नियम कानून तोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा आपको धन और मान हानि सहनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके भीतर निराशा के भाव आ सकते हैं, जिसके कारण कई बार आप अपना आपा खो सकते हैं। इस दौरान आपको अपने स्वभाव और सेहत दोनों का ख्याल रखना होगा। सिंह राशि के जातकों को माह के पूर्वार्ध में अपनी कमियों और निराशा के भाव को उजागर करने से बचना होगा अन्यथा आपके विरोधी उसका गलत लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह राशि के जातकों को अगस्त महीने के दूसरे सप्ताह कुछ कदम न चाहते हुए उठाने पड़ सकते हैं। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव अथवा कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए अगस्त महीने के उत्तरार्ध का समय उचित रहेगा। ऐसे में भावनाओं में बहकर इससे पूर्व कोई अहम फैसला करने की भूल न करें। माह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद, लाभप्रद और प्रगतिदायक साबित होगी। इस दौरान आपको कारोबार में उम्मीद से कहीं ज्यादा लाभ होगा। जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह समय प्रापर्टी और कमीशन से जुड़े काम करने वालों के लिए भी अत्यंत ही शुभ रहने वाला है।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से अगस्त का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस माह आपको अपने परिवार की खुशियों को बनाए रखने के लिए अपने शौक एवं जरूरतों से समझौता करना पड़ सकता है। पारिवारिक एकता को बनाए रखने के लिए आपको छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा। इसी प्रकार अपनी लव लाइफ एवं वैवाहिक रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर पर अपनी इच्छाएं लादने की बजाय उसकी भावनाओं की कद्र करनी होगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed