फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: सिंह, कन्या और तुला राशि वालों के सुख समृद्धि में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 19 Jun 2024 08:14 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 19 Jun 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
19 जून का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 19 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से काम लेने के लिए रहेगा। आपको यदि बड़े कोई सुझाव दें, तो आप इसे पूरे ध्यान से सुने। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आप किसी से धन लेने से बचें। परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। आप अपने आवश्यक कार्य पर पूरा फोकस बनाएं रखेंगे। आपको किसी अजनबी की बातों में आने से बचना होगा। संतान नौकरी को लेकर किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal 19 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहने के कारण आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपका किसी नए भूमि, वाहन, मकान, आदि की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। व्यक्तिगत संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने निजी मामलों को घर में रहकर सुलझाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों में चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिसे आप टीमवर्क के जरिए आसानी से पूरा कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। कामकाज की गतिविधियों पर आप पूरा ध्यान देंगे और आप अपनी बातचीत से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आप किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय लेंगे। बिजनेस में आप लेनदेन के मामले में स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो आपको बाद में समस्या आएगी। आप अपने काम को लेकर विनम्रता दिखाएं। आपके कुछ विरोधी  सक्रिय रहेंगे, जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है और अपने डेली रूटीन में आप कोई बदलाव न करें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। मित्रों के साथ आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखेंगे। आप मन से मजबूत रहेंगे, लेकिन आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।  आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने बुद्धि से काम लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आध्यात्म के कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढे़गी। कारोबार में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed