फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा परेशानी भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 18 Jun 2024 07:59 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 18 Jun 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
18 जून का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 18 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के वाद विवादों से दूर रहने के लिए रहेगा। आपका अपने मित्रों और परिजनों से धन को लेकर कोई व्यर्थ का वाद विवाद हो सकता है, जिस कारण आपके रिश्तों में भी दरार आ सकती है। व्यवसाय में आपकी आर्थिक स्थिति की कमजोरी के कारण धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। अपमान से परेशान रहने के कारण अपने पिताजी से कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 18 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपने कामों में थकान रहने के कारण आप परेशान रहेंगे और आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आपके सहयोगी आपसे किसी काम को लेकर मदद मांग सकते हैं। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें, नहीं तो उससे आपको धोखा मिल सकता है। आप नौकरी में यदि बदलाव करने की योजना बना रहे थे, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं, जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हें किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है, जिसमें वह अपनी संतान के भविष्य को लेकर कुछ धन निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिलती दिख रही है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान पर दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी और आप अपने रोजमर्रा के कामों में इतने व्यस्त रहेंगे कि आप अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। व्यापार में आपका कोई बड़ा काम हाथ से निकल सकता है, जिस कारण आपका मन परेशान रहेगा।आपके परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से परिवार मे किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें और आप अपने घर में कुछ बदलाव करने की योजना बनाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed