मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। परिवार में कोई मुद्दा उठे तो बहस के बजाय शांति से समाधान निकालने की कोशिश करें। इसके अलावा जोखिम लेने से बचना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बिजनेस में लाभ होने की भी संभावना है।
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग आज जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। लेकिन काम में किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी। किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए अपनी बात साफ तरीके से रखने की कोशिश करें। काम में सफलता मिलने के भी अच्छे योग हैं।
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा, क्योंकि दिन आपके लिए कुछ नए बदलाव लेकर आ सकता है। आपके कुछ फैसले आसपास के लोगों को चौंका सकते हैं, लेकिन उनका असर सकारात्मक रहेगा। एक गलत कदम बनता हुआ काम बिगाड़ सकता है, इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग आज अपनी सूझबूझ से काम लें। अधूरे कामों को पूरा करने पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। इसके अलावा परिवार के साथ मिलकर काम करेंगे, तो कई चीजें आसानी से पूरी हो जाएंगी। खुद पर ज्यादा दबाव लेने से बचें।
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज आपकी पहचान और प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। साथ ही किसी पुराने काम को लेकर भी अच्छी खबर मिल सकती है। आज ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूरी बनाए रखेंगे, तो महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे कर पाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।