फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों को व्यापार में मिलेगा धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 16 Nov 2024 06:35 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 16 Nov 2024 06:35 AM IST
सार

आचार्य मानस शर्मा से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 16 नवंबर का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 16 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
16 November Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 16 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पॉलिटिक्स से दूर रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal 16 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है, क्योंकि उनके सहयोगी उनके कामों में साथ देंगे। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर रखना होगा। आप किसी के कहने में न आए और किसी अजनबी पर भी भरोसा करने से बचना होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का आपको मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में संबंधों में कटुता आ सकती है, इसलिए आप ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 16 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत कमजोर रहेगी। आपको कुछ खास व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। इन्कम बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ने से आपको खुशी होगी। बिजनेस में आप कुछ मजबूत प्लानिंग करेंगे, जिससे आपकी साख और फैलेगी। आपको अपने जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी विरोधी को अपने ऊपर हावी होने न दें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 16 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। आपके अपने कामों को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी। आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको एकांत में बैठकर कुछ समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बिजनेस में यदि आपका धन कहीं रुका हुआ था, तो वह मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed