फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Margi 2024: शनि के मार्गी होने पर मकर और कुंभ राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव ? यहां जानें

Fri, 15 Nov 2024 11:42 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 15 Nov 2024 11:42 AM IST
सार

Shani Margi 2024 effect on Capricorn and Aquarius: ज्योतिष में शनि ग्रह को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है। वह जातक को उसके कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। 

विज्ञापन
Shani Margi 2024 effect on Capricorn and Aquarius know makar kumbh par shani ka prabhav
Shani Margi 2024 - फोटो : अमर उजाला

Shani Margi 2024 Effect on Capricorn and Aquarius: ज्योतिष शास्त्र में शनि न्यायाधीश की भूमिका निभाते हैं। वह मनुष्य को उसके कर्मों के आधार पर अच्छा या बुरा फल देते हैं । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में ढाई वर्ष का समय लगता है। इसलिए इन्हें धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि की धीमी गति के कारण जातक पर उनका प्रभाव लंबी अवधि तक बना रहता है।



मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि है और इस राशि के जातकों पर शनि की कृपा सदैव बनी रहती है। पंचांग के अनुसार शनि अभी कुंभ राशि में हैं और 15 नवंबर 2024 को कुंभ राशि में ही मार्गी होंगे । उनके मार्गी होने से मकर और कुंभ राशि के जातकों पर इसका क्या प्रभाव होगा, आइए जान लेते हैं।

Shani Margi 2024 effect on Capricorn and Aquarius know makar kumbh par shani ka prabhav
Shani Margi 2024 - फोटो : amar ujala

मेष राशि
शनि का मार्गी होना मेष राशि के लिए शुभ रहने वाला है। आपकी आय के नए स्त्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। ज्योतिष गणना के अनुसार शनि ग्रह मेष राशि के जातकों के लिए दशम और एकादश भाव के स्वामी होकर यह आपके ग्यारहवें भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी।

Shani Margi 2024 effect on Capricorn and Aquarius know makar kumbh par shani ka prabhav
Shani Margi 2024 - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
शनि के मार्गी होने पर कर्क राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस दौरान आपकी सेहत भी प्रभावित होगी, जिससे तनाव की स्थिति बनी रहेगी। ज्योतिष गणना के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए शनिदेव सातवें और आठवें भाव के स्वामी होकर यह आपके अष्टम भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Margi 2024 effect on Capricorn and Aquarius know makar kumbh par shani ka prabhav
Shani Margi 2024 - फोटो : amar ujala

मकर राशि
शनि के मार्गी होने से मकर राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। ज्योतिष गणना के आधार पर मकर राशि के लिए शनि ग्रह आपके पहले भाव यानी लग्न और दूसरे भाव के स्वामी हैं और यह आपके दूसरे भाव यानी धन भाव में मार्गी होंगे। इस दौरान करियर से जुड़ी परेशानियों का भी निवारण होगा। यह समय आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा।

विज्ञापन
Shani Margi 2024 effect on Capricorn and Aquarius know makar kumbh par shani ka prabhav
Shani Margi 2024 - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए यह समय बेहद लाभकारी है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान किसी पद की प्राप्ति भी संभव है। शनि के मार्गी होने से आपको मेहनत का पूरा फल मिल सकता है, जिससे करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed