फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा अच्छा, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Tue, 15 Oct 2024 07:41 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 15 Oct 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 15 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 15 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। सरकारी कार्यों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपने कामों को लेकर संयम बनाए रखना होगा। यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें गड़बड़ी होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।
Aaj Ka Rashifal 15 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। बिजनेस में यदि आपका धन डूबा हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती है और आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आप अपने पिताजी से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत में कुछ उतार देखने को मिलेंगे और विरोधी भी सतर्क रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 15 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य को दूर करके आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको अपनी पेट संबंधित समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करना है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती है। आपको अपने धन को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 15 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको लेनदेन के मामलों में थोड़ा सावधान रहना होगा, इसलिए आप कोई डील भी फाइनल थोड़ा सोच समझकर ही करें। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल भी अवश्य रखना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed