फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 15 Nov 2023 07:19 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 15 Nov 2023 07:19 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 15 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 15 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। श्रेष्ठ कार्यों को बढ़ावा दे सकते हैं। विभिन्न गतिविधियों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपनी किसी गलती के लिए परिवार के सदस्यों से माफी मांग सकते हैं। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।

Aaj Ka Rashifal 15 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा और किसी संपत्ति संबंधित मामले में भी जीत मिलेगी, जिससे आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जहां अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने और चोरी होने का भय सता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 15 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जल्दबाजी में किसी समझौते पर हस्ताक्षर न करें, नहीं तो गलती हो सकती है और आप यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने कामों में सजगता से आगे बढ़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 15 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। व्यापार में तेजी आएगी, लेकिन आपको अपने कामों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो संतान आपसे नाराज हो सकती है। आपको संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed