फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : मिथुन,कर्क और सिंह राशि वालों के लिए सुख समृद्धि भरा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 14 Oct 2023 06:31 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 14 Oct 2023 06:31 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 14 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
14 October Ka Rashifal - फोटो : amarujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 14 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए चुनौती पूर्ण रहने वाला है। आप किसी किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आप  कार्य क्षेत्र में अपनी मेहनत में कोई कमी ना छोड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को  जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है, इसलिए आप सावधानी बरतें। सामंजस्य का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको कोई बड़े उपलब्धि हाथ लग सकती है। सहयोगियों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
 

Aaj Ka Rashifal 14 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आप किसी गलत काम में ना पड़े। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, जिसके कारण आपका रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 14 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। निजी मामलों में आपको सावधान रहना होगा । अपनों से यदि रिश्तों में कुछ खटास पैदा हो गई थी, तो वह आज दूर होगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। बड़ों का आदर व सम्मान बनाए रखें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।  व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आज गति मिलेगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 14 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। महत्वपूर्ण कार्यों को आप किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। वाणिज्य प्रयास आपके बेहतर रहेंगे और किसी लक्ष्य पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने विरोधियों से सावधानी बरतें, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करवा सकते हैं। आज आपके कुछ श्रेष्ठ परिजनों से मुलाकात होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed