Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करना होगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से उभर सकती हैं। जो युवा रोजगार के तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में कामों से अपने बॉस को खुश रखेंगे। आपका बिजनेस पहले से ज्यादा बढ़ेगा। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। कारोबार में आपको कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके काम को लेकर अत्यधिक थकान रहेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी को आप कही शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपके कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं, जो आपके लिए सिरदर्द बनेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। आप अपनी प्रतिभा से कार्यक्षेत्र में लोगों को हैरान करेंगे।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको रूपए पैसे को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। बिजनेस में अक्समात लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम संबंध बेहतर रहेंगे। किसी काम को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। रचनात्मक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने दिनचर्या को बेहतर रखने की कोशिश करनी होगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। आपका कोई प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। आप योग और व्यायाम से काफी सारी मुश्किलों को दूर कर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।