{"_id":"6396ae536611565cc771e8a3","slug":"aaj-ka-rashifal-13-december-2022-daily-horoscope-today-read-dainik-rashifal-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को होगा अच्छा धन लाभ, धनु राशि वालों की बढ़ेंगी चिंताएं","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को होगा अच्छा धन लाभ, धनु राशि वालों की बढ़ेंगी चिंताएं
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है,क्योंकि आपका कोई पुराना कर्ज आप चुका सकते हैं और आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी काफी हद तक निपटाएंगे। आपकी किसी पुराने गलती के कारण आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों पर ध्यान लगाने से अच्छा है कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको अपने माता-पिता से अपने मन में चल रही कुछ उलझनों पर बातचीत करनी होगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपको कोई पेट संबंधी समस्या हो सकती है,जिसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें और कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई बड़ा पद भी सौंप सकते हैं,जिसके बाद आपको समस्या होगी। यदि आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया था,तो आपको उसे पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे यदि धन उधार मांगे,तो आपको उसे बहुत ही सोच विचारकर देना होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके पद प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी और आपकी यदि कुछ पारिवारिक रिश्तों में अनबन चल रही थी,तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आज आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं और उनके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे,जिससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी,लेकिन आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है,जिसे आपको समय रहते निपटाना होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जो विद्यार्थी विदेशो से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है,क्योंकि उन्हें कोई ऑफर आ सकता है। घर परिवार में आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है,लेकिन फिर भी आप उससे कुछ नहीं कह पाएंगे,जो लोग जीवनसाथी के करियर को लेकर चिंतित चल रहे हैं वह उनके लिए कोई छोटा-मोटा व्यवस्था कराने की सोच सकते हैं। आप आपको कार्यक्षेत्र में अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर काम करना होगा,नहीं तो कोई आपके काम को बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।