मेष राशि
मेष राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। आप किसी बड़ी यात्रा के लिए आज प्लानिंग करेंगे। हालांकि, बाहर किसी से छोटी-मोटी कहासुनी होने की संभावना है। आज खासतौर पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें।
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान से नवाजा जा सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके हुए कार्यों को गति देगा। इसके अलावा कोर्ट के मामलों से भी राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को सावधान रहना होगा, क्योंकि प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में हल्की कहासुनी संभव है। धैर्य से काम लेंगे, तो स्थिति आपके पक्ष में आ सकती है। वहीं, नए लोगों से मिलने के लिए भी किसी स्थान पर जा सकते हैं।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा, क्योंकि कोई बड़ी सफलता आज हाथ लग सकती है। हालांकि, पड़ोस या आसपास के लोगों के साथ अनावश्यक विवाद से बचें। वहीं, सरकारी कार्यों में कोई बड़ा अपडेट मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही करने की बजाय हर समस्या का हल करें।
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर में कोई अपना दस्तक देगा और लोन या वित्तीय व्यवस्था पर चर्चा आगे बढ़ सकती है। इसके अलावा आज समाज और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा।