इस हफ्ते किसकी बदलेगी किस्मत, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। अटके कामों के बावजूद प्रणय सम्बन्ध और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। अचानक मिली कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय जिंदगी को पूरी शिद्दत से जिए। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से अच्छा रहने वाला। व्यापार में उठापटक का माहौल रहने वाला है। नौकरी का प्रयास करने वाले सफलता प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता आएगी। मधुमेह के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें।
वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यो में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। जातक के कार्यो में शिथिलता रहेगी। आप इस हफ्ते बुद्धि का उपयोग फालतू के कामो में ज्यादा करेगा। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। सप्ताह के प्रारम्भ में आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन आखिरी में कुछ कमी आएगी। नौकरी करने वालों के लिए अपने सहयोगियों से सम्बन्ध मधुर रखने होंगे। इस समय कोई नया व्यापार न शुरू करें। वैवाहिक जीवन में आपको सुकून का अनुभव होगा। प्रणय सम्बन्धो में गिरावट आएगी। लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे जातकों को राहत मिल सकती है।
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं रहने वाला है। नौकरी परिवार के साथ शॉपिंग पर जाना संभव लग रहा है, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है। दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। जीवनसाथी का सहयोग न मिलने के कारण जातक व्यथित रहेगा जिसके कारण उसे नुकसान सहना पड़ेगा। किये गए प्रयासो में आप असफलता ही पाएंगे। वाहन इस सप्ताह न ही चलायें तो अच्छा है। व्यवसाय में निवेश का यह अच्छा समय नहीं है। नौकरी करने वाले खासकर शिक्षक वर्ग लापरवाही न बरतें। आपसी सहयोग की कमी दिखाई देगी। भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा। संयम सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें वरना हानि हो सकती है। धन के लेन-देन में सावधानी अपेक्षित है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते है। व्यावसायिक कार्यो में सक्रियता बढ़ेगी । आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। नौकरी आपके दरवाजे पर दस्तक देकर चली जायेगी। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। वैवाहिक संबंधो में सुधार की सम्भावना है। प्रणय संबंधो में कटुता रहेगी।