फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 9 May : वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगा अचानक से धन लाभ, ऐसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Tue, 09 May 2023 06:54 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 09 May 2023 06:54 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 09 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
09 May Ka Rashifal - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 09 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप व्यवसाय के कुछ ऐसी योजनाओं को बनाएंगे, जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपका आत्मसम्मान बढ़ने से आज आपको खुशी होगी। भाई बहनों को आपका पूरा साथ मिलेगा। आप व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे,जिससे माता जी आपसे नाराज हो सकती हैं।  आप किसी से धन उधार लेने से बचें,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

Aaj Ka Rashifal 09 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझन लेकर आ सकता है। आपको धन कमाने की दिशा मैं अपने प्रयासों को तेज करना होगा, तभी आप एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त कर पाएंगे। इसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको ससुराल पक्ष से आज  मान-सम्मान मिलेगा। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधानी बरतें, नहीं तो आपके कुछ विरोधी उनके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 09 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा। आपका कोई मित्र आपसे यदि धन उधार मांगे,तो आप उसे न दें । व्यवसाय कर रहे लोगों को  किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों से प्रसन्न रहेंगे। यदि किसी कानूनी मामले में आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो  उसमें भी आपको काफी तक राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 09 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। भागदौड़ अधिक रहने के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है और परिवार में माता-पिता की सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए किसी मित्र से मदद ले सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed