फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 05 June : मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें अन्य राशि वालों का लाभ

Mon, 05 Jun 2023 11:05 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 05 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
05 June Ka Rashifal - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 05 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को किसी नए काम की शुरुआत बहुत ही सोच विचार कर करनी होगी। आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी संबंधित मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

Aaj Ka Rashifal 05 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला तो उसमें आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा तभी उन्हें किसी परीक्षा में जीत मिलेगी। अपने कामों में  लापरवाही बिल्कुल ना बरतें नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 05 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी से तर्क वितर्क भारी बातें ना करें । प्रबंधन के मामलों की अवहेलना से बचें। मामा पक्ष की ओर से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कला कौशल से आप एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए  आपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी से बहस बाजी में ना पड़े नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 05 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। करीबियों के साथ आप आगे बढ़ेंगे और वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। बिजनेस कर रहे लोग यदि मंदी को लेकर परेशान चल रहे हैं तो उन्हें कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने होंगे। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। माताजी को आज कोई शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। लेकिन आप अपने धन को सही कामों में लगाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed