फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 04 Dec 2023 07:39 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 04 Dec 2023 07:39 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 04 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में लोगों से तालमेल बनाकर चलना बेहतर रहेगा। आप अपने खर्चों का एक बजट बनाकर चले, तो आप आसानी से कर पाएंगे। संतान आपसे किसी वस्तु के फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। पिताजी से आप बिजनेस संबंधी कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।

Aaj Ka Rashifal 04 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थितियों पर पूरा ध्यान दें, तभी वह पूरी हो सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। पारिवारिक कार्यों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई पुरानी कलह फिर से सिर उठा सकती है, जो आपको परेशान करेगी। विद्यार्थियों की किसी पढ़ाई के साथ-साथ किसी रिसर्च के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती हैं। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सभी के साथ आदर और सत्कार बनाए रखें और अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप पुराने रीति रिवाजों को कल पर छोड़ सकते हैं और किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न करें। वाणिज्य विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। रक्त संबन्धी पर आपका पूरा सहयोग रहेगा। आपका यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने सोच में सकारात्मकता बनाए रखें, तभी आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आपकी कोई वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed