Love Horoscope 6 November in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
November Vrat Tyohar List: देवउठनी एकादशी से लेकर देव दिवाली तक, जानें नवंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में आपके लिए कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। साथी संग कुछ नया करने का अवसर आपको मिलेगा। आपको अपने अंदर से नकारात्मकता दूर करनी होगी। इससे आपके प्रेम जीवन में रोमांच और जोश बना रहेगा। आपकी आपसी समझ से रिश्ता और भी गहरा हो सकता है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए नए रिश्तों में जुड़ने के लिए रहेगा। प्यार को पाने के लिए बहुत कुछ करना होगा। आपको अपने दिल के दरवाजों को खुले रखने होंगे। संबंधों में स्थिरता लाने के लिए थोड़ा धैर्य और समझदारी जरूरी है। किसी बात को लेकर टकराव की स्थिति बन सकती है, लेकिन अगर आप प्यार को प्राथमिकता देंगे तो मामला जल्दी सुलझ जाएगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन नए प्यार की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी भावनाओं का ख्लाल रखना चाहिए। आज का दिन प्यार दिन बहुत अच्छा समय है। साथी संग प्रेम जीवन को रोमांचक और रंगीन बनाने के लिए अच्छा रहेगा।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज के दिन आपको अपने पार्टनर से खुलकर बात करनी होगी, आज आपकी कोई बात आज बड़ा असर छोड़ सकती हैं। सिंगल हैं तो आज किसी दिलचस्प मुलाकात की संभावना है। आपके दिल के दरवाज़े आज किसी नए के लिए खुल सकते हैं। कोई नया परिचय दिल को भा सकता है।