Dainik Love Rashifal 31 January: 31 जनवरी 2026 का दिन प्रेम राशिफल के अनुसार रिश्तों और भावनाओं में गहराई लाने वाला रहेगा। शनिवार के दिन तिथि परिवर्तन के साथ पुनर्वसु नक्षत्र और चंद्रमा का मिथुन राशि में संचार प्रेम संबंधों में सोच-विचार और संवाद को प्रमुख बनाएगा। आज आप अपने दिल की भावनाओं को पहले से ज्यादा स्पष्ट रूप से समझ पाएंगे, जिससे रिश्तों को लेकर फैसले लेना आसान हो सकता है।
फरवरी में बन रहा है शक्तिशाली शुक्रादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धन, सफलता और मान-सम्मान
ग्रहों की चाल संकेत देती है कि कुछ लोगों की जिंदगी में नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है, जबकि कुछ को अपने पुराने रिश्तों की सच्चाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यह समय भावनाओं को दबाने के बजाय समझदारी और संतुलन के साथ व्यक्त करने का है। खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियाँ दूर होंगी और यदि किसी रिश्ते में दूरी आ गई है, तो ईमानदार प्रयास उसे कम करने में मददगार साबित हो सकता है।
Laxmi Narayan Yog 2026: लक्ष्मी नारायण योग से इन राशि वालों को मिलेगा प्रमोशन, मनचाही यात्रा के बनेंगे योग
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में आपको यह अहसास होगा कि आपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी और समझदारी से निभाया है। इसी कारण दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच आपकी तारीफ हो सकती है। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सिंगल जातकों की जिंदगी में किसी खास और प्यारे इंसान की एंट्री हो सकती है, जो आगे चलकर मजबूत रिश्ते का रूप ले सकती है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपका साथी आपको किसी रोमांचक या पसंदीदा जगह पर घुमाने ले जा सकता है, जिससे रिश्ते में ताजगी आएगी। शादीशुदा लोगों के लिए संतान सुख के योग बन रहे हैं, जो परिवार में खुशियों की सौगात ला सकते हैं। सिंगल जातकों के लिए सलाह है कि अभी जल्दबाज़ी में प्रेम प्रस्ताव न दें, थोड़ा सही समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज पार्टनर की सेहत या ऊर्जा में कमी देखकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। ऐसे समय में उनका सहयोग और भावनात्मक साथ देना रिश्ते को मजबूत करेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रूप से सुखद बना रहेगा। सिंगल जातकों का मन शंकाओं और उलझनों से घिरा रह सकता है, इसलिए किसी भी फैसले से पहले खुद को मानसिक रूप से शांत रखना जरूरी है।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आपके साथी की ओर से कोई खास तोहफा मिल सकता है, जैसे कोई गैजेट, स्टाइलिश कपड़े या कोई कीमती वस्तु, जिससे आप खास महसूस करेंगे। प्रेम जीवन की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। लव मैरिज की योजना बना रहे लोगों को दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिल सकता है।