Love Horoscope 29 November in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए बेहद सुखद रहने वाला है। पार्टनर के साथ किसी आउटिंग या पार्टी में शामिल होने की संभावना है। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास के आने के संकेत मिल रहे हैं। क्रश से बातचीत होने पर मन हल्का और खुश रहेगा।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आप किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने के लिए भरोसा और संवाद सबसे अहम रहेगा। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी संभव है। घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने या मूवी डेट पर जा सकते हैं। पार्टनर के प्रति आपकी ईमानदारी और समर्पण संबंधों को और गहरा बना देगा। विवाह योग्य जातकों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने के योग बन रहे हैं। नौकरी या काम से जुड़ी किसी यात्रा का लाभ मिलेगा।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
शादीशुदा जातकों के लिए दिन बेहद अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल बढ़ेगी। आसपास के लोग भी आपके रिश्ते की मजबूती की तारीफ करेंगे। नए रिश्तों में आए लोग इस दिन को यादगार बना पाएंगे।