Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिसंबर में सूर्य–मंगल–गुरु का गोचर बदलेगा किस्मत! जानें किसे राशि को मिलेगा लाभ, किसे नुकसान

Fri, 28 Nov 2025 10:12 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 28 Nov 2025 10:12 PM IST
सार

5 Grah Parivartan December: दिसंबर 2025 में सूर्य, गुरु, मंगल, बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क।

विज्ञापन
5 Planetary Movements in December Which Zodiac Signs Will Rise and Which Need to Stay Alert
दिसंबर 2025 मासिक ग्रह गोचर और प्रभाव - फोटो : Amar Ujala

December 2025 Rashifal Effects: साल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है और इसके साथ ही दिसंबर का महीना कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय बदलाव लेकर आ रहा है। इस बार दिसंबर की खासियत यह है कि पूरे महीने में पाँच बड़े ग्रह सूर्य, गुरु, मंगल, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की ऐसी संयुक्त चाल को बेहद प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि यह जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे करियर, स्वास्थ्य, प्रेम, धन और भाग्य पर सीधा असर डालती है।


Margashirsha Purnima 2025: साल की आखिरी पूर्णिमा पर भद्रा, जानें क्या रहेगा स्नान-दान का समय
ग्रह-नक्षत्रों की इन महत्वपूर्ण गतिविधियों के कारण दिसंबर का महीना हर राशि के जातकों के लिए अलग-अलग तरह की परिस्थितियाँ तैयार कर सकता है। कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेंगे और उन्हें प्रगति, अवसर और लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को सावधानी, संयम और सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। ऐसे में दिसंबर का यह महापरिवर्तन संपूर्ण राशि चक्र के लिए खास महत्व रखता है।
Bajrang Baan Path: बजरंग बाण के नियमित पाठ से दूर होते हैं डर और संकट, संपूर्ण पाठ यहां पढ़ें

Trending Videos
5 Planetary Movements in December Which Zodiac Signs Will Rise and Which Need to Stay Alert
Grah Gochar December 2025 - फोटो : adobe stock

5 दिसंबर – गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश
इस समय गुरु कर्क राशि में स्थित हैं और 05 दिसंबर को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वे यहाँ 01 जून 2026 तक रहेंगे। अगले ही दिन, 02 जून को गुरु दोबारा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस परिवर्तन से कई राशियों को ज्ञान, भाग्य और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

7 दिसंबर – मंगल धनु राशि में गोचर
फिलहाल मंगल वृश्चिक राशि में हैं और 06 दिसंबर तक वहीं रहेंगे। 07 दिसंबर को मंगल धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जहाँ वे 15 जनवरी तक रहेंगे। उसके बाद मंगल मकर राशि में चले जाएंगे। मंगल का यह गोचर ऊर्जा, साहस और कार्यक्षमता को बढ़ाएगा।

6 दिसंबर और 29 दिसंबर-बुध का दोहरा गोचर 
बुध अभी तुला में विराजमान हैं और 05 दिसंबर तक वहीं रहेंगे। 06 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 28 दिसंबर तक वहीं रहेंगे। इसके बाद 29 दिसंबर को बुध धनु राशि में चले जाएंगे। महीने में दो बार बुध के गोचर का व्यापार, संवाद और बुद्धि के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

16 दिसंबर – सूर्य धनु राशि में प्रवेश
सूर्य अभी वृश्चिक में हैं और 16 दिसंबर को धनु में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 13 जनवरी तक रहेंगे और 14 जनवरी को मकर में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह परिवर्तन करियर, नौकरी और प्रतिष्ठा में अच्छी प्रगति के संकेत देता है।

20 दिसंबर – शुक्र धनु राशि में गोचर
शुक्र 19 दिसंबर तक वृश्चिक में रहेंगे और 20 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। इस परिवर्तन से कई लोगों को धन, सुख-सुविधाएँ, वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में लाभ मिलने की संभावना बनती है।

5 Planetary Movements in December Which Zodiac Signs Will Rise and Which Need to Stay Alert
आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। - फोटो : amar ujala

मेष
दिसंबर में मेष राशि वालों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। घर परिवार में छोटी–छोटी परेशानियाँ आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अचानक निर्णय लेने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Planetary Movements in December Which Zodiac Signs Will Rise and Which Need to Stay Alert
परिवार में मतभेद या तनाव के योग बन सकते हैं। - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकता है। नौकरी या व्यवसाय में कठिनाई आ सकती है। निवेश और खर्चों में सतर्क रहें। परिवार में मतभेद या तनाव के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
5 Planetary Movements in December Which Zodiac Signs Will Rise and Which Need to Stay Alert
करियर और व्यवसाय में सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। करियर और व्यवसाय में सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा या नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed