फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Love Rashifal 23 October: सिंह राशि वालों का मन परेशान रह सकता है, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Thu, 23 Oct 2025 08:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 23 Oct 2025 08:00 AM IST
सार

Love Horoscope Today in Hindi:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 23 October 2025 For All Zodiac Sign in Hindi
23 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

Love Horoscope 23 October in Hindi: आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और दिन बुधवार का है। नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज स्वाती नक्षत्र रहेगा और इसके साथ प्रीति योग का निर्माण हो रहा है, जो दिन को शुभ बनाता है। चंद्रमा आज तुला राशि में गोचर कर रहे हैं।


ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा पर कैसे करें श्रीकृष्ण को प्रसन्न? जानें 56 भोग और पूजन विधि
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा में राशि अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये भोग, पूरे होंगे सभी काम

Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 23 October 2025 For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके और आपके लव पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। ऐसी स्थिति में कई लोग बीच में आकर सलाह देंगे, लेकिन ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा दखल रिश्ते को और जटिल बना सकता है। बेहतर यही होगा कि आप अपने रिश्ते को अपनी समझ और अनुभव से सँभालें। पार्टनर से खुलकर बात करें और उनकी बात को भी ध्यान से सुनें। दूसरों के विचारों से ज़्यादा, आपके अपने निर्णय मायने रखते हैं।

Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 23 October 2025 For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपका लव पार्टनर कोई ऐसा कार्य करेगा जिससे आपको यह महसूस होगा कि वह आपकी भावनाओं को पूरी तरह समझता है। वो कुछ ऐसा करेगा जो आप काफी समय से चाहते थे। उसकी इस कोशिश को हल्के में न लें, बल्कि उसकी सराहना करें। प्यार को गहरा करने के लिए दोनों को एक-दूसरे को खुशी देने की निरंतर कोशिश करनी चाहिए। आपसी सरप्राइज और छोटे-छोटे गिफ्ट्स भी रिश्ते में मिठास घोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 23 October 2025 For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपकी लव लाइफ में जो समस्याएं चल रही हैं, वे ज़्यादातर छोटी-छोटी बातों को लेकर दुखी होने से उत्पन्न हो रही हैं। आत्मविश्वास की कमी की वजह से आप बातों को बढ़ा-चढ़ाकर सोच रहे हैं। आज खुद पर भरोसा बढ़ाने की जरूरत है। जब आप पॉजिटिव सोचेंगे, तब ही रिश्ते में ऊर्जा और खुशी बनी रहेगी। छोटी बातों को नजरअंदाज करें और खुश रहने की कोशिश करें।
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 23 October 2025 For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  लव लाइफ में मिठास बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप दोनों के बीच हंसी-मजाक और मस्ती का माहौल बना रहे। इससे रिश्ते में मजबूती आती है और बाहर की टेंशन भी कम लगती है। जिनका रिश्ता अभी शुरू नहीं हुआ है, वे दिल की बात कहने में जल्दबाजी न करें। थोड़ा सब्र रखें, सही वक्त आने पर बात अपने आप बन जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed