Love Rashifal 22 June 2026: 22 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और व्यतीपात योग का विशेष संयोग बनने वाला है। साथ ही चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में होगा, जिसका स्वामी ग्रह बुध है। ज्योतिष के अनुसार यह दिन कई शुभ कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी ग्रह-नक्षत्र की स्थिति का असर आज प्रेम जीवन और रिश्तों पर भी देखने को मिलेगा। भावनाओं में स्पष्टता आएगी और पार्टनर के साथ बातचीत करने में सहजता महसूस होगी। कुछ लोगों के लिए यह दिन पुराने मनमुटाव दूर कर रिश्तों को फिर से मजबूत करने का अवसर दे सकता है, जबकि सिंगल जातकों के लिए किसी नए व्यक्ति से जुड़ने या आकर्षण बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। कुल मिलाकर आज का दिन प्रेम और संबंधों में समझदारी, संवाद और भावनात्मक संतुलन को बढ़ाने वाला रहेगा।
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज पार्टनर की तरफ से कोई खास सरप्राइज या तोहफा मिल सकता है। साथ में रोमांटिक मूवी या डेट पर जाने का योग बन रहा है। सिंगल लोगों को किसी की बातचीत थोड़ी अजीब लग सकती है, जिससे हल्की जलन या असहजता महसूस हो सकती है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज पार्टनर किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर आप पर शक कर सकता है, जिससे रिश्ते में दूरी जैसी स्थिति बन सकती है। सिंगल लोग अपने क्रश को पाने के लिए काफी प्रयास करेंगे और दिल से मेहनत करेंगे।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आपकी लव लाइफ में रोमांस और उत्साह बढ़ेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय और डेट का मौका मिल सकता है। सिंगल लोग अपने क्रश को दिल की बात कहने की कोशिश करेंगे, जो उनके लिए अहम पल होगा।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज पार्टनर आपके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेगा। किसी छोटी बात को लेकर बहस होने की संभावना भी है। सिंगल लोगों की अचानक किसी पुराने प्यार या एक्स से मुलाकात हो सकती है।