Love Horoscope 21 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन शादीशुदा जातकों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। पुराने मतभेद दोबारा उभर सकते हैं और रिश्ते में खटास ला सकते हैं। अविवाहित या सिंगल लोगों के लिए भी दिन अनुकूल नहीं रहेगा, चोट या छोटी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): विवाहित जातकों का बुधवार ससुराल पक्ष के कारण थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी से बहस की स्थिति बनेगी, लेकिन शाम तक हालात सुधरने और गलतफहमियां दूर होने की संभावना है। सिंगल लोग आज किसी से खास उम्मीद न रखें और धैर्य बनाए रखें।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): शादीशुदा जातकों के साथी का मूड खराब रह सकता है और गुस्से का असर आप पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा कि पुराने मामलों को छेड़ने से बचें और थोड़ी दूरी बनाए रखें।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज जीवनसाथी से आपका झगड़ा हो सकता है, लेकिन साथी का गुस्सा देखकर आप खुद शांत हो जाएंगे और अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांग सकते हैं। अविवाहित जातकों का किसी खास से मुलाकात का प्लान बन सकता है।