Love Horoscope 14 September in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): यह समय आपके लिए सीखने और आगे बढ़ने का है। अगर प्यार में दिल टूटा है, तो समझिए कि वो रिश्ता आपके लिए था ही नहीं। अब पीछे देखने की बजाय भविष्य की ओर बढ़िए। किसी ऐसे रिश्ते में रहने की ज़रूरत नहीं जो आपकी आत्मा से मेल न खाता हो। समय के साथ सच्चा प्यार जरूर मिलेगा।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अभी का वक्त रोमांस के लिए थोड़ा धीमा है। रिश्तों में नीरसता आ सकती है, लेकिन थोड़ा प्रयास कर के आप उसमें फिर से मिठास ला सकते हैं। प्यार के साथ जिम्मेदारियाँ आती हैं, जो कभी-कभी भारी लगती हैं। धैर्य रखें, ये दौर जल्दी ही गुजर जाएगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप पूरे जोश में रहेंगे! साथी को कुछ ऐसा सरप्राइज़ देंगे जो उन्हें चौंका देगा। आप दिल खोलकर खर्च भी करेंगे और प्यार भी दिखाएंगे। आपकी दरियादिली आपके रिश्ते में गर्माहट भर देगी। एक आम दिन भी आज खास बन सकता है।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज रिश्ते में थोड़ी सावधानी रखें। पार्टनर की कोई बात आपको चुभ सकती है। कुछ लोग बड़ा फैसला लेकर ब्रेकअप कर सकते हैं। सोच-समझकर कदम उठाएं, भावनाओं में बहकर नहीं।