Love Horoscope 12 September in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन बहुत जोश और उत्साह से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। रोमांटिक मूड में रहेंगे और एक साथ कहीं बाहर जाने की संभावना भी है। आपका व्यवहार और आकर्षण साथी को बहुत पसंद आएगा।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पार्टनर से बातचीत करते समय थोड़ा संभलकर रहें। किसी बात पर बहस हो सकती है। बेहतर होगा कि समझदारी से काम लें और छोटी बातों को तूल न दें। रिश्ता बनाए रखने के लिए थोड़ा झुकना फायदेमंद रहेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): काम की व्यस्तता के बावजूद आप पार्टनर के लिए समय निकाल पाएंगे। यह आपके रिश्ते को मजबूती देगा। साथी की बातों को ध्यान से सुनें, इससे वे खास महसूस करेंगे।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): थोड़ी बहुत बहस या तकरार की स्थिति बन सकती है, लेकिन शांति से काम लेने पर मामला जल्दी सुलझ जाएगा। पार्टनर की भावनाओं को समझें और विनम्रता से बात करें।