Love Horoscope 12 November in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। इस राशि के जो जातक सिंगल हैं, तो कोई नया व्यक्ति आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। दिन रोमांटिक रहने वाला है, इसलिए मन भी प्रसन्न रहेगा। आज का दिन डिनर के लिए बहुत अच्छा है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके लिए दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने से आप दोनों पार्टी करने जा सकते हैं। एक दूसरे के प्रति प्रेम-सम्मान रिश्ते को मजबूत बनाए। आप अपनी गलती को स्वीकार करें और रिश्ते में आगे बढ़ें।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के लोग घर और बाहर दोनों जगह सम्मान प्राप्त करेंगे। इस दौरान पुरानी बातों को भी आप सुलझाएंगे। इस दौरान सोशल मीडिया के जरिए प्रेम का इजहार भी करेंगे। शादीशुदा लोग जीवनसाथी के साथ रोमांस के पल बिताएंगे।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। इस राशि के जो लोग करियर को लेकर परेशान थे, उन्हें नई दिशा मिलेगी। आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे, क्योंकि जीवन के इस कठिन समय में सोलमेट का साथ बना रहेगा।