Love Horoscope 04 October in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Budhaditya Rajyoga: कल होगा ग्रहों का सबसे बड़ा परिवर्तन, बुधादित्य राजयोग से इन राशियों की बल्ले-बल्ले
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें देवी के इन रूपों की विशेष पूजा, जानें उपाय
2 of 13
आज का दिन प्रेम के मामले में बेहद खास हो सकता है।
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम के मामले में बेहद खास हो सकता है। अगर आप लंबे समय से किसी खास प्रपोज़ल का इंतज़ार कर रहे थे, तो आज वह पूरा हो सकता है, और शायद उम्मीद से ज्यादा रोमांटिक अंदाज़ में। अपने उत्साह और भावनाएं खुलकर ज़ाहिर करें, जिससे सामने वाला भी आपकी भावनाओं को सही तरह समझ सके।
3 of 13
पार्टनर के साथ समय बिताने के कई मौके मिल सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने के कई मौके मिल सकते हैं, साथ ही कोई प्यारा-सा गिफ्ट भी मिल सकता है। अगर आपने अब तक कोई खास प्लान नहीं बनाया है, तो आज कुछ नया और रोमांटिक जरूर प्लान करें।
4 of 13
घबराने की बजाय गंभीरता से सोचें, शायद यही वो रिश्ता है जिसकी आपको तलाश थी।
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप किसी नए रिश्ते में हैं, तो आपको लग सकता है कि सब कुछ बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हो सकता है पार्टनर की भावनाएं आपको थोड़ा चौंका दें। घबराने की बजाय गंभीरता से सोचें, शायद यही वो रिश्ता है जिसकी आपको तलाश थी।
5 of 13
पार्टनर की तरफ से कुछ खास मिलने वाला है जिससे दिल खुश हो जाएगा।
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्यार में एक रोमांचक दिन आपका इंतज़ार कर रहा है। पार्टनर की तरफ से कुछ खास मिलने वाला है जिससे दिल खुश हो जाएगा। एक-दूसरे की ज़रूरतों को समझना और निभाना आज के दिन को और भी यादगार बना सकता है।