Love Horoscope 02 May 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन दिल की बात कहने का है। जिस रिश्ते में संकोच था, उसमें अब खुलापन आएगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर सिंगल हैं, तो कोई खास व्यक्ति आपकी तरफ़ ध्यान दे सकता है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका मन आज पुराने रिश्तों को याद कर सकता है। कुछ बातों को फिर से जीने का मन होगा, लेकिन सावधानी से कदम बढ़ाएं। नए प्रेम के लिए दिन अनुकूल है, बस पहल आपको करनी होगी।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप दिल और दिमाग के बीच झूलते रहेंगे। पार्टनर से भावनात्मक बातचीत होगी, जिससे रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। अगर किसी को पसंद करते हैं, तो संकेत देने का आज सही वक्त है।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका रोमांटिक मूड पूरे दिन छाया रहेगा। कोई प्यारा संदेश या मुलाकात दिन को खास बना सकती है। रिश्ते में निकटता बढ़ेगी और सिंगल लोगों को भी नया आकर्षण महसूस होगा।