फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, सिंह और तुला राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम

Fri, 02 May 2025 06:21 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 02 May 2025 06:21 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 02 मई 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 02 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
02 मई का राशिफल - फोटो : adobe stock

Aaj Ka Rashifal 02 May: आज 2 मई, शुक्रवार का दिन है। चंद्र राशि की गणना के मुताबिक आज के दैनिक राशिफल में कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आज के दिन शुभ योग के चलते कुछ को धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर मिलेंगे। वहीं कुछ के लिए आज का दिन मिलाजुला जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है।



राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 02 मई का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 02 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप कुछ नए मित्र बनाने में कामयाब रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपको पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आपका कोई काम निपटने में समस्या आ सकती है और किसी से उधार का लेनदेन ना करें।

Weekly Horoscope 28 April To 04 May: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 02 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको भाग्य का पूरा लाभ मिलेगा। सरकारी योजना में आप इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझ करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा और आप बेवजह किस बात को लेकर क्रोध न करें जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 02 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे न छोंड़े, तो आपका वह काम भी पूरा हो सकता है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। माताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आपका खर्च अधिक होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन उधार मिलता दिख रहा है।
Surya-Chandra Yuti 2025: 27 अप्रैल को मेष राशि में सूर्य और चंद्रमा की यु
 
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 02 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके कामों को करना होगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें और अपने आलस्य के कारण आप अपने कामों में कोई लापरवाही ना करें। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आपको वाहनों का प्रयोग सावधानी से करना होगा। आप वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed