Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपकी बुद्धिमता और सतर्कता के कारण प्रेमी का परिवार पसंद करेगा। किसी प्रकार के पारिवारिक साथी के साथ लड़ाई झगड़े से बचें। पत्नी के द्वारा धन लाभ के योग बन रहे है, जिससे घर में खुशियां आएगी।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप किसी भी समस्या का सामना करने के लिए तैयार हैं। बेझिझक आगे बढ़े, सफलता आपके कदम चूमेंगी। कोई खास दोस्त या सहयोगी आपके करिश्मे के कारण आपकी और आकर्षित हो रहा है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): घरेलू मुसीबतों के बढ़ने के कारण आज आपको निराशा हो सकती है। आपके प्रियजन और अन्य लोग आपकी मदद करेंगे। आप आज दिमाग को शांत रख कर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रिश्ते में मिले धोखे से आप अकेलापन महसूस कर रहे हैं और तन्हाई में वक्त बिताना चाहते हैं। लेकिन चिंता न करें जल्द ही आपके जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत होगी, जो जीवनभर का सबित हो सकता है।