फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह और मकर राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 26 Oct 2024 06:24 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 26 Oct 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
26 October Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
 

Aaj Ka Rashifal 26 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपके भाई आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने व्यवहार व वाणी पर पूरा नियंत्रण रखना होगा, तभी उनकी छवि बेहतर रह सकेगी। आप किसी से कोई मन की बात शेयर न करें।

Aaj Ka Rashifal 26 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यदि आपको किसी बात को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। नौकरी करने वाले लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी। आप छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें, जिससे कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने विरोधियों को भी आसानी से मात दे सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको छुटपट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका धन यदि कहीं अटका हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने विरोधियों की बातों में आने से बचना होगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपका धन यदि कहीं लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह आपको मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। व्यवसाय में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी इनकम में वृद्धि होगी। आपको कोई जल्दबाजी में निर्णय लेना नुकसानदायक रहेगा। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed