लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके लिए रूप रंग और सूरत अधिक महत्व नहीं रखते बल्कि मन की सुंदरता अधिक मायने रखती है। यही कारण है कि आपका सोलमेट आपके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है।आप भी अपनी तरफ से कोई कसर न छोड़े।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका रिश्ता जल्द ही लोगों के लिए मिसाल बन जायेगा। आज का दिन उत्तेजक और रोमांटिक है! भावनात्मक सुख आपकी प्राथमिकता रहेगी और यह उन चीज़ों का मज़ा लेने का समय हैं जो आपके पास हैं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): वैवाहिक सुख का भी योग बन रहा हैं इसलिए अपने दिल की बात का इजहार कर दें। हो सकता है कि फूलों का एक गुच्छा आज आपका दिन बना दे। काम में व्यस्त रहने के कारण आप अपने जीवनसाथी को समय नहीं दे पा रहे हैं जिससे जुदाई का भय सता सकता है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने इस बुरे ड्रीम से बचने के लिए साथी से खुल कर बात करें। आज का दिन आपके जीवन में नयी ताज़गी ले कर आया है। अपने प्यार के संबंध में नई जान भरने के लिए परफेक्ट दिन है।