{"_id":"66864d58f2d897dedb0bfd9c","slug":"aaj-ka-love-rashifal-05-july-2024-love-horoscope-today-dainik-love-rashifal-2024-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन
Fri, 05 Jul 2024 07:37 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 05 Jul 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि के जातकों को आज प्यार और स्नेह भरपूर मिलेगा। अपने पार्टनर संग कुछ भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। जो लोग किसी से साथ प्रेम संबंधों में हैं वे अपने रिश्तों को एक कदम आगे बढ़ाने के लिए जा सकते हैं। पार्टनर संग अच्छा रोमांटिक पल व्यातीत करेंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा। साथी संग प्यार का एहसास भरपूर मिलेगा। रिश्तों में स्थिरता और नजदीकियां पहले के मुकाबले ज्यादा रहेगी। नए-नए प्रेमी जातक अपने पार्टनर संग रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर काबू में रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम के मामलों में मिथुन राशि के जातकों को अच्छी सफलताएं मिलेगी। जीवन में पहले के मुकाबले प्रेम संबंधों में मधुरता और नजदीकियां आएंगी। जो जातक विवाहित हैं उनको अपने दांपत्य जीवन में अच्छा सुख भोगने को मिलेगा। जो लोग अपने साथी को विवाह के लिए प्रस्ताव देंगे उनका यह प्रस्ताव स्वीकार्य होगा।
विज्ञापन
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्यार के मामले में अनुकूल रहेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वैवाहिक और दांपत्य जीवन में खुशियां और भरपूर प्यार मिलेगा। दिन का ज्यादातर समय साथी संग रोमांस में बीतेगा। साथी आपकी भावनाओं का विशेष ध्यान रखेंगे। आपका चाहने वाला आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकता है।