भविष्यवाणी : 8 दिसंबर शनिवार को सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल, किसे मिलेगी कामयाबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
आपका वक्त सही नहीं चल रहा है, तो इसमें कोई सकारात्मक बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं। इसी प्रकार अगर समय आपके साथ है, तो यह समय सकारात्मक फल प्रदान करने वाला रहेगा। अन्यथा आज आपको मिश्रित फल मिलने की संभावना है। आज का दिन कुल मिलाकर आप के लिए शुभफलदायक रहेगा। इसलिए अगर आप किसी नई परियोजना पर कार्य करने की चाहत रखते हैं, तो इसकी शुरूआत कर सकते हैं।
वृषभ
आज आपको अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। सरल जीवन का संचालन करें। आज निर्णय लेने से दूर रहें। अनजान जगह की यात्रा न करें क्योंकि कुछ खोने की संभावना है। उदासी और क्षोभ महसूस करेंगें। इस हालत में कुछ देर आराम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन
आज का दिन आपको उत्तम फल देगा। आज आप अपने अंदर ताजगी और युवा की तरह जोश महसूस करेंगे। प्यार के रिश्तों में गर्माहट आएगी। परिवार से असीम सुख की प्राप्ति होगी। अपनी प्राथमिकताओ को जानें और वास्तविक लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर रहें। इससे लक्ष्य की प्राप्ति होगीं। व्यवसायिक मित्रों के प्रति सजग रहें।
कर्क
आपका जन्म कर्क राशि में हुआ हैं। आज चंद्र का संक्रमण धनु राशि से हो रहा है। इस समय चंद्र केतु, शुक्र और सूर्य के नक्षत्रों से गुज़र रहा है। इस संक्रमण का फल आपके समय की प्रवृति के अनुभव पर आश्रित है। चंद्र का छठे गृह से यह संक्रमण चेतावनी की सूचना है। आज मूल्यवान वस्तुओं का क्रय न करें। आप का शत्रु आप के साथ अच्छा संबन्ध रखेगा, लेकिन आप उन के साथ अधिक शत्रुता या मित्रता व्यक्त न करें।