जानिए बुधवार 5 सितंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल..
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
मुमकिन है कि आज के दिन आपका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक न रहे। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। काम में मन लगाएँ और जज़्बाती बातों से बचें। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
दुविधा के चलते आप असमंजस में फँस सकते हैं। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। अगर आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, तो अपने पद से हाथ धो सकते हैं। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा।
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
ख़याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। परिवार में नए सदस्य के आने की ख़बर आपको रोमांचित कर देगी। समारोह आयोजित कर इस ख़ुशी को सबके साथ बाटें। आपको अपनी तरफ़ से सबसे बेहतर तरीक़े से बर्ताव करने की ज़रूरत है क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज़ हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा।