बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
मेष- ध्यान से वाहन चलाएँ, ख़ास तौर पर तेज़ मोड़ों और चौराहों पर। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा फ़ायदा न उठाने दें। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीक़े से करें, दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा।
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष- सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। जिसपर आप यक़ीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। अपने प्रिय की नाराज़गी के बावजूद अपना प्यार ज़ाहिर करते रहें। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियाँ आएंगी- ख़ास तौर पर अगर आप कूटनीतिक तरीक़े से चीज़ों को नहीं इस्तेमाल करेंगे तो। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं।
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
मिथुन- कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमाग़ी कसरत करें। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क- किसी को ख़ुद पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको नाराज़ कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुँचा सकता है, यहाँ तक कि नज़दीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं। एकतरफ़ा लगाव आपकी ख़ुशियों को उजाड़ सकता है। आज आप एक ऐसी परियोजना पूरी कर राहत की सांस लेंगे, जिसे आपके बहुत पहले शुरू किया था।