29 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशियों के लिए खुशियां लेकर आया है सोमवार, बाकी को करना होगा थोड़ा इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप अपने परिवार के लिए अपनी खुशियां बलिदान करेंगे। लेकिन इसके बदले में आपको कुछ उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है- ऐसे लोगों से “न” कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे जरूरत से ज्यादा उम्मीदें लगाए हों। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएं गड़बड़ा सकती हैं। आज का दिन वाकई जी भरकर पार्टी करने के लिए बढ़िया है। लेकिन किसी भी चीज की अति से हमेशा बचना चाहिए, नहीं तो सेहत खराब होने के आसार हैं।
दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं और आपकी क्षमताओं को खत्म करते हैं। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। बच्चों के साथ बातचीत और कामकाज में आप कुछ परेशानियां महसूस करेंगे। प्यार का भरपूर लुत्फ़ मिल सकता है। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है। विचारों से ही मनुष्य की दुनिया बनती है – कोई बेहतरीन किताब पढ़कर आप अपनी विचारधारा को और सशक्त कर सकते हैं।
दिन फायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफी आराम महसूस करेंगे। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। रोमांस आपके दिल पर काबिज है। दूसरों को यह बताने के लिए ज्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं। भविष्य की चिंता से अधिक चिंतन की आवश्यकता होती है, इसलिए बेवजह चिंता करने की बजाय आप कोई रचनात्मक योजना बना सकते हैं।
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खास तोहफा आपके खिन्न मन को खुश करने में काफी मददगार साबित होगा। सितारों की मानें तो आज आप अपने दोस्तों के साथ एक बेहतरीन शाम गुजारने वाले हैं। बस इतना याद रखें कि कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा हो तो अच्छी नहीं होती है।