कार्यस्थल पर अचानक विकास होगा और ये बदलाव आपके पक्ष में होंगे। आपका संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। आप व्यस्त रहेंगे और गतिशील परियोजनाओं को पूरा करेंगे। अथक प्रयास और एक नई शुरुआत करेंगे। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो प्रयास जारी रखें, सफलता आपकी होगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत और सुरक्षित होंगे और कोई पुराना ऋण भी चुका सकते हैं।
समाज में आपका यश बढ़ेगा। दफ़्तर में कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए अच्छा समय है, अपने प्रेम का आनंद लेंगे। कुँवारे लोगों की ज़िन्दगी में भी कोई विशेष व्यक्ति आएगा। घर में खुशियाँ आएँगी और परिवार का भी सहयोग मिलेगा। कोई भी वित्तीय फ़ैसला लेने या शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले शांति से सोचें। आप में ऊर्जा का संचार रहेगा उसका सही दिशा में उपयोग करें। भागेदारी में अहंकार या क्रोध के कारण रिश्ते तनावपूर्ण रह सकते हैं। आपको काम और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है।
इस समय आपके सोचने-समझने की शक्ति मज़बूत रहेगी। यात्रा आनंददायक और सुखद परिणामदायक होंगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी इसमें कुछ धन खर्च भी होगा। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय बहुत बेहतर है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है। धर्म के प्रति कुछ अरुचि उत्पन्न हो सकती है और भौतिकता की ओर रुझान बढ़ेगा, जिससे बाद में मानसिक थकान महसूस करेंगे।
आज व्यय की अधिकता रहेगी परन्तु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनाव को हावी ना होने दें। विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की अपनी अद्भुत क्षमता का प्रयोग करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई काम ना करें। कहीं से अप्रत्याशित बुलावा आये तो वहाँ सोच समझ कर जायें, हो सकता है वहाँ कोई आपको हानि पहुँचाने का प्रयास करे या आप अनावश्यक किसी परेशानी में पड़ जाएं। जाना अगर आवश्यक हो तो अपने किसी करीबी को बताकर जायें और किसी को साथ ले लें। अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में ना आएं।