गुरुवार, 23 मई 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष
यदि आप राजनीति या सामाजिक जीवन से जुड़े हुए हैं, तो आपके लिए आज का दिन शुभ है। आयात-निर्यात, विदेशी कार्य-व्यापार तथा विदेश यात्रा के लिए भी बेहतर समय है। आज आप भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करें। जुआ-सट्टा आदि से दूर रहें। जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं। अतः स्वयं को शांत रखें और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें। घर के साजो-सामान पर व्यय हो सकता है। आपको भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलने के प्रबल आसार हैं।
वृष
परीक्षा, प्रतियोगिता या साक्षात्कार में शामिल होने वाले सफल होंगे। जिन जातकों का अदालत में कुछ मामला लंबित है, वे कुछ सकारात्मक विकास देखेंगे। वित्तीय मामलों में वांछित परिणाम मिलना संभव है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। उद्यमियों के लिए नए क्षितिज खुल सकतें हैं, जो उन्हें स्थापित करने में मदद करेगी। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। बच्चे अच्छी प्रगति करेंगे और आप एक सुखद जीवन का आनंद लेंगे।
मिथुन
वित्तीय क्षेत्र में उठाए गए कदम सफल होंगे। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित हो सकता है। भूमि क्रय-विक्रय में कमीशन के माध्यम से आर्थिक लाभ हो सकते हैं। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हैं, तो इस समय का सदुपयोग कर अच्छी विस्तार योजनाएं बनाकर कार्य करें। यदि आपका व्यवसाय रचनात्मक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, तो आपको अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद का नाम बनाने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और परिवार में शादी या संतान के जन्म संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क
आज स्थिति कुछ खराब रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, फलस्वरूप कामों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खान-पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगे। आपकी सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। किन्तु घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें।