फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 February Horoscope : बुध बनाएंगे इन 4 राशियों के बिगड़े काम, बाकी राशियां भी जानें अपना हाल

Tue, 12 Feb 2019 07:11 PM IST
Ayush Jha ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य Published by: Ayush Jha Updated Tue, 12 Feb 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
13 February 2019 rashifal daily horoscope 13th day of February month
rashifal - फोटो : अमर उजाला
बुधवार, 13 फरवरी 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
13 February 2019 rashifal daily horoscope 13th day of February month
राशि
मेष
आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। आपको धैर्य बनाए रखनें की आवश्कता है। आर्थिक सन्दर्भ में काफी समय से आ रही कठिनाइयों से आपको राहत मिलेगी और धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई पुराना दिया गया ऋण आपको वापस प्राप्त हो सकता है, बशर्ते आप कुछ अतिरिक्त प्रयास करें। कार्य संबंधी यात्राएं आपके लिए लाभकारी रहेगी।

कहीं शिव के गिरे आंसू तो कहीं सती का सिर, जानें पाकिस्तान के चमत्कारी मंदिरों का रहस्य
13 February 2019 rashifal daily horoscope 13th day of February month
राशि
वृष
आज आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और कुछ अवसरों पर आप खुद को आकर्षण का केंद्र बना पाएंगे। आपका व्यावसायिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और आय के दूसरे स्रोत के मजबूत संकेत मिलेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन भी आज सामान्य रहना वाला है और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अध्यात्म की ओर आपका अधिक झुकाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
13 February 2019 rashifal daily horoscope 13th day of February month
मिथुन
मिथुन
कार्य स्थल पर नवीन समीकरणों के चलते आप पूरे समय व्यस्त रहेंगे। कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब प्रगति कर सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है तथा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है। व्यावसायिक विकास की योजनाओं को आज आप मूर्त रूप प्रदान कर सकतें हैं। आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और आप संपत्ति या वाहन में निवेश कर सकते हैं। यदि आप राजनीतिक क्षेत्र में हैं, तो आपके काम की प्रशंसा होगी। आप संतुष्ट रहेंगे और शादी जैसी खुशी के मौके को परिवार में मनाया जा सकता है।
विज्ञापन
13 February 2019 rashifal daily horoscope 13th day of February month
राशि
कर्क
आज भाग्य आपके साथ है, जिस कारण आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। यदि संपत्ति के संबंध में अदालत में कोई मामला है, तो प्रयास करें और इसे सौहार्दपूर्वक हल करें। व्यापार में किसी भी कठिनाइयों को हल करने के लिए विशेषज्ञ की मदद लें। वित्तीय मामले आसानी से प्रगति करेंगे। यदि आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत बनाने पर काम कर रहे हैं, तो आप सफल होंगे। यदि आप नौकरी या उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, तो प्रयास करते रहें और आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed