फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 नवंबर राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन,पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 11 Nov 2019 08:36 AM IST
विनोद शुक्ला वैदिक ऋषि
वैदिक ऋषि Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 11 Nov 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
11 november 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
दैनिक राशिफल
सोमवार, 11 नवंबर 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल
11 november 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि
स्वास्थ्य: आज आप ऊर्जा और नये उत्साह का अनुभव करेंगे।आप एक ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो कसरत का दीवाना होगा और स्वास्थ्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको प्रेरित करेगा । प्राकृतिक स्थानों की खुली हवा में कुछ समय बिताना अत्यंत लाभप्रद होगा ।

इमोशन: आप आज बहुत ही बेहतरीन मूड में हैं और दिन के अधिकांश भाग में आपका रवैया बेफ्रिक और चिंतामुक्त रहेगा । आपका मनोरंजक और मजेदार गतिविधियों में भाग लेने का मन होगा ।

पर्सनल लाइफ: आप अपने साथी के साथ काफी जोशीले और स्नेह भरे रिश्ते का आनंद उठाएंगे । आप अपने परिवार और दोस्तों द्वारा आपके लिए बनाई गयी योजना के प्रवाह में बहने का लुत्फ उठा सकते हैं । घर में आये मेहमान आपकी शाम को मनोहर और उत्कृष्ट बना देंगे ।

करियर: आर्थिक स्थिति निश्चित रूप से सुधरेगी लेकिन साथ ही व्यय में भी वृद्धि होगी। कार्य सम्बंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए अपने अंतर्ज्ञान का प्रयोग करें । आज आप आसानी से प्रतिकूल परिस्तिथियों को अनुकूल बनाने में सक्षम रहेंगे।

यात्रा: आज आप धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं या फिर किसी आध्यात्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं ।

भाग्य: भाग्य आज आपके पक्ष में है । आप वास्तव में जो कुछ करना चाहते है, उसे करने का आपको उपयुक्त अवसर प्राप्त होगा ।
11 november 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि
स्वास्थ्य: भारी भोजन करने से बचें वरना पेट सम्बन्धी समस्याओं की संभावना है। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं चिंता का कारण बन सकती हैं। उदासीनता की प्रवृत्ति बनी रहेगी। गाड़ी चलाते और यात्रा करते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है ।

इमोशन: शांत रहें और सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनाए रखने का प्रयास करें। दूसरों के साथ अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए यह अच्छा समय नहीं है।

पर्सनल लाइफ: आपका अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। छल के प्रति सतर्क रहें । दोस्ती की आड़ में कोई दुश्मन आपके विश्वास को धोखा दे सकता है।

करियर: यह समय महत्वपूर्ण वित्तीय मामलों के लिए अच्छा नहीं है। निवेश सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण निर्णय किसी और दिन के लिए स्थगित कर दें । आपके प्रबंधक आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप सकते है। आप समय पर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में सक्षम नही रहेंगे ।

यात्रा: आज यात्राएं लाभप्रद नहीं रहेंगी इसलिए यात्रा करने से बचें।

भाग्य: आज अपने भाग्य पर निर्भर रहने का दिन नहीं है । आपको अपने प्रयासों द्वारा ही अपने मुकद्दर को तराशना होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 november 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
मिथुन
स्वास्थ्य: छोटे भाई-बहनों का स्वास्थ्य भी तनाव का कारण बन सकता है। आयुर्वेदिक उपचार या मालिश से आपको राहत मिल सकती है। किसी भी प्रकार के नशे की लत से दूर रहें।

इमोशन: दिन आपके लिए काफी हताश और निराशाजनक होने की संभावना है। आप आलोचना के प्रति असामान्य रूप से संवेदनशील रहेंगे।

पर्सनल लाइफ: आज आप अपने आपको कई बातों से घिरा महसूस कर सकते हैं। तनाव में वृद्धि होगी। चिड़चिड़ापन रहेगा और छोटे भाई बहनों के साथ मतभेद होने की भी संभावना है। आपसे बहुत अधिक उम्मीद की जाएंगी जिससे आप परेशान हो सकते हैं। छोटी सी गतिविधि भी आज गंभीर रूप से हिंसात्मक हो सकती है इसलिए शांत रहने की कोशिश करें।

करियर: विवादों को निपटाने या कर्ज चुकाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अचानक से उत्पन्न वित्तीय मुद्दे और समस्याएं आपको परेशान कर सकते हैं। आप जल्दबाजी में कुछ ऐसी बातें कह जाएंगे या कुछ कर जाएंगे जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता हैं। पैसे के मामलों में आज किसी पर भी भरोसा न करें।

यात्रा: यदि आप गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो अपनी यात्रा स्थगित कर दीजिए और धैर्य रखें। यात्रा के दौरान जल्दबाजी से काम करना उचित नहीं होगा।

भाग्य: आज आपके लिए अनुकूल दिन नही है। विलंब और विफलताओं से जूझते हुए आपको कठिन समय का सामना करना पड़ सकता हैं। प्रार्थना से आपको बहुत सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
11 november 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि
स्वास्थ्य: आज का दिन अपने स्वास्थ्य और तंदरुस्ती के कार्यक्रम में पूर्णतया परिवर्तन लाने के लिए अनुकूल है। पिछले कुछ समय से जो शारीरिक समस्या आपको प्रताड़ित कर रही थी उससे अब आपको छुटकारा मिलेगा।

इमोशन: आज का दिन आपके लिए भावनात्मक ताजगी और नवीनीकरण लाएगा। आप का मिजाज सकारात्मक होगा और आप दूसरों पर एक अच्छा प्रभाव बनाने में सफल होंगे।

पर्सनल लाइफ: मित्रों के साथ मनाया गया जश्न आपको अत्याधिक आनंदोल्लास बना देगा। आपके अतीत से कोई अपना आपके संपर्क में आएगा जिससे आज का दिन एक यादगार दिन बन जाएगा ।

करियर: आपको अपने काम के लिए मान्यता और पुरस्कार प्राप्त होंगे। सहकर्मी और मातहत आपके लक्ष्यों को पूरा करने में मददगार साबित होंगे। सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है। आराम और सुख सुविधाओं का आनंद लेने के लिए आप के पास पर्याप्त संसाधन रहेंगे।

यात्रा: भ्रमण के दौरान क्लेश होने की अथवा आपके घायल होने की संभावनाएं है फिलहाल के लिए अपनी सारी यात्रायें रद्द कर दें।

भाग्य: यह आपके लिए एक चुनौती भरा दिन रहेगा। आपको आत्मविश्लेषण की आवश्यकता होगी और यहां तक कि कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन करने का फैसला भी लेना पड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed