11 अगस्त राशिफल: जानें सावन का आखिरी रविवार किस राशियों के लिए होगा शुभ
मेष- आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा है। इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बनी हुई है लेकिन खर्चे भी रहेंगे। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती है। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए प्रयास करें।
प्रसिद्ध ज्योतिष से जानें मन में चल रहे हर सवाल का जवाब, केवल 99 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
वृष- कार्यस्थल पर बहुत ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का लाभ उठाएंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य के सन्दर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकतें हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।
प्रसिद्ध ज्योतिष से जानें मन में चल रहे हर सवाल का जवाब, केवल 99 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
मिथुन- कार्यस्थल पर सकारात्मक विकास होगा। यदि आप एक परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं या पेशेवर कोर्स में प्रवेश चाहते हैं तो अपने प्रयासों में कोई कमी न होने दें। वित्तीय मोर्चे पर दिन वांछित परिणाम देगा। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी विकसित सकता है। यह संपत्ति की बिक्री और खरीद के लिए एक अच्छा समय है। व्यवसायी लाभदायक सौदों अतवा भागेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी एव पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक समय व्यतीत करने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी नए प्रेम सम्बन्ध की शुरुआत भी हो सकती है।
प्रसिद्ध ज्योतिष से जानें मन में चल रहे हर सवाल का जवाब, केवल 99 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
कर्क-यह अवधि मिश्रित प्रभाव प्रदान करती है। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे I आज व्यवसायिक और आर्थिक लाभ संभव है I किन्तु पारिवारिक जीवन में गड़बड़ी और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे। आपको स्वयं के स्वास्थ्य की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आप आंख या कानों को प्रभावित करने वाली कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं।
प्रसिद्ध ज्योतिष से जानें मन में चल रहे हर सवाल का जवाब, केवल 99 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)