फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 नवंबर का राशिफल: 7 राशियों पर सूर्यदेव रहेंगे मेहरबान, बाकी 5 को रहना होगा थोड़ा सावधान

Sun, 10 Nov 2019 08:46 AM IST
योगेश जोशी वैदिक ऋषि
वैदिक ऋषि Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 10 Nov 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
10 november 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
10 नवंबर 2019 का राशिफल

रविवार, 10 नवंबर 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

10 november 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: आप को पेट के निचले हिस्से से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। सभी प्रकार के अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों से बचें। यदि आवश्यक हो तो तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। छोटी छोटी बातों पर तनाव न लें।

इमोशन: लोगों पर पलटवार करने और परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया करने से बचें. इससे आपको कुछ हासिल नहीं होगा। आज मौन धारण करना वास्तव में हितकर रहेगा।

पर्सनल लाइफ: परिवार के सदस्यों के साथ विवाद पैदा हो सकता है और व्यक्तिगत संबंध खराब हो सकते हैं। जो बातें आपने की ही नहीं, उनके लिए आपको दोषी ठहराया जा सकता है। आप तुच्छ मुद्दों पर भी संवेदनशील हो सकते हैं। आज अपने काम से काम रखने में ही समझदारी है।

करियर: केवल दैनिक कार्य पर ध्यान दें। लीक से हटकर कुछ नया करने की कोशिश भी न करें। ऐसे लोगों से दूर रहें, जो आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कारोबार में आकस्मिक, अप्रत्याशित विलंब या अवरोध होने की संभावना है।

यात्रा: अकेले या एकांत, सुनसान स्थानों पर यात्रा करने से बचें। दुर्घटनाओं या सामान के नुकसान होने की संभावना है।

भाग्य: कानूनी मामलों में फैसला आपके विरुद्ध किया जा सकता है। आप अपने आप को निराश कर सकते हैं, ज्यादा उम्मीदें न रखें।

10 november 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: आपका आंतरिक बल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के सभी मामलों पर विशेष ध्यान दें। यदि आप अपने दैनिक आहार का ख्याल रखते है, तो आप का स्वास्थ्य उत्कृष्ट रहेगा।

इमोशन: दिन की शुरुआत अच्छी होगी, पर जैसे- जैसे दिन बीतेगा, आप के मूड में बदलाव आएगा और आप थोड़ा बहुत बेचैन होने लगेंगे।

पर्सनल लाइफ: मित्र सहायक साबित होंगे और आपकी प्रसन्नता का कारण बनेंगे। आप किसी नए शौक में दिलचस्पी लेंगे। कोई बुजुर्ग व्यक्ति आपको अच्छी सलाह देंगे, जो बहुत उपयोगी साबित होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों को खुश करने के लिए घरेलु सुख सुविधा की वस्तुएं खरीद सकते हैं।

करियर: ऋण के लिए मंजूरी मिल सकती है। आप को आवश्यक वित्तीय सहायता मिल जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को बेहतर नौकरी की पेशकश, पदोन्नति या वेतन वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी अब अवरोधों को दूर करने और परियोजनाओं को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाने में सक्षम हो जाएंगे।

यात्रा: आप किसी पूजनीय स्थल या किसी आध्यात्मिक स्थल की यात्रा की योजना बना सकते हैं।

भाग्य: आज आप भाग्यशाली हैं। नई परियोजनाओं को आरंभ करने या कोई नई व्यापार योजना शुरू करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 november 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
मिथुन

स्वास्थ्य: आप परेशान हो जाएं ऐसा कोई बडा स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दा नहीं है। अनावश्यक तनाव को अपने आप से दूर रखने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवर्तित जीवनशैली बेहतर स्वास्थ्य और जीवन की उत्कृष्टता की दिशा की ओर एक कदम होगा।

इमोशन: दिन के पहले भाग में आप मानसिक दुविधा में खोएं रहेंगे। हालांकि बाद में, आप सुलह का समाधान पूर्वक रवैया अपना लेंगे।

पर्सनल लाइफ: आज आपका अपने साथी के साथ विवाद या झगड़ा हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। याद रखें कि हर रिश्ते को स्थापित होने के लिए कुछ समय लगता है। परिवार या पड़ोस में कुछ तनाव हो सकता है। व्यक्तिगत संबंधों को धैर्य से सुलझाएं।

करियर: लोग सलाह और मार्गदर्शन के लिए आप पर निर्भर रहेंगे। यदि आप महत्वपूर्ण परिवर्तन कदम दर कदम लाते रहेंगे तो सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी। आपकी वित्तीय स्थिति में जल्द ही सुधार आने वाला है। दूसरों की प्रतीक्षा किए बिना किसी भी कार्य के लिए खुद अगुआई करें।

यात्रा: आप को नए और अज्ञात स्थानों की यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। यह सफर निजी प्रमोद या व्यापार के लिए हों सकता है। यह यात्रा सफल होगी।

भाग्य: कोई ऐसी अच्छी खबर, जिसका आप एक लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे है, आज आपको मिल सकती है।

विज्ञापन
10 november 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: आप को कुछ तनाव या मानसिक दबाव का अनुभव हो सकता है। आप बेचैन महसूस करेंगे और आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आपका रक्तचाप तेज़ी से बढ़ जाए, उससे पहले अपने गुस्से पर काबू करने की कोशिश करें। मन को शांत और प्रोत्साहित करने के लिए ध्यान तथा योग का सहारा लें।

इमोशन: आज आप बेहद सकारात्मक और उत्साहित महसूस करेंगे। आप सकारात्मक प्रभाव युक्त ऊर्जा हर तरफ बिखेरेंगे।

पर्सनल लाइफ: अपनी वाणी को लेकर आज सावधान रहें। आपके शब्द परिवार के बड़े-बूढ़े सदस्यों को बहुत ज्यादा कष्ट पहुंचा सकते हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो जाएंगे जिसके शौक, इच्छाएं और अभिलाषाएं आपके अनुरूप हों। छोटे- मोटे उपहार के साथ प्यार के दो शब्द आपके वैवाहिक जीवन में रोमांस वापस ले आएंगे।

करियर: यदि आप व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो कुछ और समय प्रतीक्षा करना बेहतर होगा। आगे बढ़ने के लिए अपनी रचनात्मक बुद्धि का प्रयोग करें। व्यापार में, कोई भी आकस्मिक और अविवेकी निर्णय लेना उचित नहीं होगा। बाद में पासा उल्टा पड़ सकता है।

यात्रा: आप के व्यवसाय से संबंधित काम के लिए दौरे पर जाने की संभावना है।

भाग्य: आज आपका शुभ दिन है। आप को अचानक अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है या किसी पुराने निवेश से बहुत अधिक लाभ हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed